TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

बर्गर सिंह ऑफर कर रहा 4 तरीके की फ्रेंचाइजी, 1-3 लाख हर महीने होगी कमाई!

Burger Singh ने अपने फ्रेंचाइजी मॉडल्स को अलग-अलग बजट और लोकेशन की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया है. इसलिए यहां हमने आपको चार तरीके की फ्रेंचाइजी के बारे में बताया है. फूड इंडस्ट्री में कदम रखना चाहते हैं, तो Burger Singh एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. ब्रांड की लोकप्रियता, स्वाद, और लो-कॉस्ट आइटम्स इसे ग्राहकों के बीच खास बनाते हैं.

Burger Singh फ्रेंचाइजी के लिए कितना निवेश? Image Credit: Burger Singh

बिजनेस करने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास कोई धांसू आइडिया होना चाहिए, बने बनाए बिजनेस की फ्रेंचाइजी लेकर भी आप कमाई कर सकते हैं. ऐसे ही एक फ्रेंचाइजी का आइडिया हम आपको देते हैं. कंपनी है Burger Singh. बर्गर को लेकर लोगों में क्रेज को आप जानते हैं. ऐसे में इसकी फ्रेंचाइजी फायदेमंद हो सकती है. बर्गर सिंह खुद को भारत की सबसे बड़ी मेड इन इंडिया बर्गर चेन बताती है. ऐसा ब्रांड जो बाजार के स्वाद और बजट के लिए बिल्कुल फिट बैठता है. यहां हम आपको बर्गर सिंह की चार तरीके के फ्रेंचाइजी बताएंगे, आप पढ़ें और तय करें कौन सी आपको सूट करेगी.

बर्गर सिंह की वेबसाइट के अनुसार, इसके 75 से अधिक शहरों में 175 आउटलेट्स है, कंपनी का लक्ष्य 2026 तक 1,000 आउटलेट्स खोलने का है. इसलिए शायद कंपनी बीच बीच में फ्रेंचाइजी पर ऑफर्स भी देती है. चलिए बर्गर सिंह की फ्रेंचाइजी के अलग-अलग मॉडल्स को समझते हैं.  

Burger Singh Express

यह मॉल फूड कोर्ट्स, मेट्रो स्टेशन्स, एयरपोर्ट्स जैसे हाई फुटफॉल वाली जगहों के लिए डिजाइन किया गया है. इसका मेनू छोटा होता है लेकिन सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स पर फोकस होता है.  

  • बर्गर सिंह एक्सप्रेस के लिए 24 लाख का निवेश करना होगा. इसके लिए जीएसटी अलग से देना होगा.
  • 100-200 स्क्वायर फीट की जगह लगेगी.  
  • फ्रेंचाइजी फीस 3 लाख रुपये और सेटअप करने की लागत 21 लाख रुपये होगी.
  • रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट: 16-18 महीने  
  • कंपनी के दावे के मुताबिक, हर महीने 1.3 लाख या उससे ज्यादा की कमाई हो सकती है.
फोटो सोर्स: बर्गर सिंह

Burger Singh Food Court Outlet

इस आउटलेट को हाई स्ट्रीट लोकेशन्स और डिलीवरी और फूड कोर्ट मॉडल के लिए डिजाइन किया है. यह खासतौर पर मेट्रो और रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर सेटअप किया जा सकता है.

  • इसमें आपको 39 लाख रुपये का निवेश करना होगा.
  • 200-300 स्क्वायर फीट की जगह लगेगी.  
  • फ्रेंचाइजी फीस 10 लाख होगी और सेटअप करने का खर्च 29 लाख होगा.  
  • ROI: 24-30 महीने  
  • हर महीने 1.6 लाख या उससे ज्यादा की कमाई हो सकती है.
फोटो सोर्स: बर्गर सिंह

Burger Singh Dine-In Outlet

इसे हाई फुटफॉल एरिया के हिसाब से डिजाइन किया है, 30 से ज्यादा कस्टमर बैठ सकें, खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों में इस मॉडल के सफल होने के ज्यादा चांस हैं. यह मॉडल लॉन्ग टर्म मुनाफे के लिए सबसे अच्छा है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो लंबे समय तक इस बिजनेस में रहना चाहते हैं.  

  • इसमें 50 लाख रुपये का निवेश करना होगा.
  • 800 स्क्वायर फीट या इससे ज्यादा की जगह लगेगी.
  • फ्रेंचाइजी फीस 10 लाख और सेटअप में 40 लाख का खर्च आएगा.
  • ROI: 24-30 महीने  
  • हर महीने 2.3 लाख या उससे ज्यादा की कमाई हो सकती है.
फोटो सोर्स: बर्गर सिंह

Burger Singh Drive-Thru Outlet

ये आउटलेट खासतौर पर हाईवे ऑडियंस के लिए डिजाइन किया गया है. इसके फ्रेंचाइजी की अवधि 5 साल होगी.  

  • इसमें 70.5 लाख का निवेश करना होगा.
  • 1000 स्क्वायर फीट से ज्यादा की जगह लगेगी.  
  • फ्रेंचाइजी फीस 10 लाख रुपये और सेटअप में 60.5 लाख का खर्च आएगा.
  • ROI: 24-30 महीने  
  • हर महीने 2.9 लाख या उससे ज्यादा की कमाई हो सकती है.
फोटो सोर्स: बर्गर सिंह