दुनिया के सबसे अमीर राजा, कोई लुटाता सोना तो कोई तेल से करता कमाई

20 Feb 2025

SATISH VISHWAKARMA

राजा-महाराजाओं की कहानियां हमेशा से रोमांचक रही हैं, लेकिन कुछ शासकों की दौलत इतनी ज्यादा थी कि उनके खजाने की कहानियां आज भी लोगों को हैरान कर देती हैं. आइए जानते हैं इतिहास के उन सबसे अमीर राजाओं के बारे में, जिनकी दौलत की चमक आज भी बरकरार है.

दुनिया के सबसे अमीर राजा

रोम का पहला सम्राट ऑगस्टस सीजर के पास बेहिसाब संपत्ति थी. उनकी संपत्ति पूरे रोमन साम्राज्य की 20% हिस्से के बराबर मानी जाती थी. उन्होंने अपनी दौलत का इस्तेमाल सड़कों, मंदिरों और विशाल जल आपूर्ति प्रणालियों के निर्माण में किया.

ऑगस्टस सीजर

मंसा मूसा, 14वीं सदी के माली साम्राज्य के शासक थे. रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास उस समय 27,34,200 करोड़ रुपये की संपत्ति थी. जब वह हज यात्रा पर निकले, तो रास्ते में सोना लुटाते गए. नतीजा यह हुआ कि जिन-जिन शहरों से वे गुजरे, वहां महंगाई बढ़ गई और अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई.

माली सम्राट मंसा मूसा

सोंग वंश के सम्राट शेनजोंग के शासनकाल में चीन आर्थिक और तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ गया. एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी संपत्ति का अनुमान 400 बिलियन डॉलर लगाया गया था. हालांकि, कुछ इतिहासकार मानते हैं कि उनकी संपत्ति इतनी अधिक थी कि उसका सटीक अनुमान लगाना भी मुश्किल था.

चीन का राजा शेनजोंग

अगर बात भारत के सबसे अमीर राजा की हो, तो अकबर का नाम सबसे ऊपर आता है. अकबर के पास मुगल साम्राज्य की कुल संपत्ति का 20% से 25% अकेले था. 

अकबर

क्या आप जानते हैं कि राजा सुलैमान, जो यहूदी, ईसाई और इस्लामिक ग्रंथों में प्रसिद्ध हैं, वे इतिहास के सबसे अमीर शासकों में से एक थे? बताया जाता है कि उनके पास सोने की खदानें थीं, जिससे उन्हें भारी संपत्ति प्राप्त हुई थी.

राजा सुलैमान

रूस के अंतिम जार निकोलस II की संपत्ति बेहिसाब थी। उनके पास असंख्य भूमि, महल और रूसी खजाने पर नियंत्रण था. रूस की तेल और खनिज संपदा से उन्हें भारी आय होती थी. इतिहासकारों के अनुसार, उस समय उनकी संपत्ति लगभग 300 बिलियन डॉलर के आसपास थी.

जार निकोलस II

सऊदी अरब के राजा अब्दुल्ला, दुनिया के सबसे अमीर शासकों में से एक थे. उनकी संपत्ति 18 बिलियन डॉलर से अधिक थी, जो सऊदी अरब के विशाल तेल भंडार से आई थी. 

किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुलअज़ीज़

फ्रांस के लुई XIV, जिन्हें ‘सन किंग’ कहा जाता था, ने अपनी अपार संपत्ति से दुनिया का सबसे भव्य महल वर्साय पैलेस बनवाया. यह महल आज भी उनकी दौलत और शान का प्रतीक बना हुआ है.

लुई XIV