08 March 2025
Satish Vishwakarma
क्या आपको लगता है कि केवल गरीब देश ही कर्ज लेते हैं? सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है, क्योंकि कई अमीर देश भी भारी कर्ज में डूबे हुए हैं. आइए जानते हैं वे देश कौन से हैं.
दरअसल, वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि किन देशों पर सबसे ज्यादा कर्ज है.
किन देशों पर सबसे ज्यादा कर्ज
पहले नंबर पर दुनिया का सबसे कर्जदार देश अमेरिका है. इस पर 36 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है.
अमेरिका
दूसरे नंबर पर कर्ज के मामले में चीन है. चीन पर करीब 14.69 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है, जो पूरी दुनिया के कुल कर्ज का 16.1 फीसदी है.
चीन
कर्ज के बोझ के मामले में जापान तीसरे नंबर पर है. रिपोर्ट के अनुसार, जापान पर करीब 10.80 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है.
जापान
यूनाइटेड किंगडम (UK) पर 10 ट्रिलियन डॉलर (833 लाख करोड़ रुपये) का कर्ज है.
ब्रिटेन
फ्रांस पर 8 ट्रिलियन डॉलर (666 लाख करोड़ रुपये) का कर्ज है.
फ्रांस
इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है. भारत पर 712 बिलियन डॉलर (59 लाख करोड़ रुपये) का कर्ज है.
भारत