दिसंबर में दोपहिया-तिपहिया गाड़ियों की बिक्री में बड़ी गिरावट, अब FADA को 2025 से उम्मीदें

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की साल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार विकास धीमी रही, दिसंबर में बड़ी गिरावट हुई. टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में बढ़त मिली है, लेकिन पैसेंजर व्हीकल्स और कमर्शियल व्हीकल्स में गिरावट है. अब 2025 में क्या होंगे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए उम्मीदें और चुनौतियां?

गाड़ियों की बिक्री में दिसंबर में हुई बड़ी गिरावट Image Credit: Jagdish Agarwal/Moment/Getty Images

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी FADA ने साल 2024 और दिसंबर 2024 के वाहन रिटेल डेटा जारी किए हैं. आंकड़ों से पता चलेगा कि 2024 में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने धीमी ग्रोथ देखी है तो कहीं गिरावट भी है और दिसंबर में तो बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. अब आने वाले साल में क्या नजरिया है, क्या उम्मीदें हैं. चलिए डेटा के जरिए आपको बताते हैं.

2024 में कैसा रहा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का प्रदर्शन

पूरे साल की बात करें तो वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई है, ये बढ़ोतरी कुल 9.1% की हुई है, सेगमेंट के आधार पर प्रदर्शन को देखें तो:

  • टू-व्हीलर की बिक्री 10.7% बढ़ी है
  • थ्री-व्हीलर की 10.4% बढ़ी
  • पैसेंजर व्हीकल्स जैसे कारों की 5.1% बढ़ी
  • ट्रैक्टर्स की बिक्री में हल्की बढ़ोतरी 2.5% बढ़ी
  • कमर्शियल व्हीकल्स जैसे ट्रक, आदि की बिक्री लगभग स्थिर रही, केवल 0.07% बढ़ी है

कुल मिलाकर देखें तो थ्री-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल्स, और ट्रैक्टर सेगमेंट ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. टू-व्हीलर ने तो साल 2028 के स्तर को लगभग छू लिया है.

दिसंबर 2024 में कैसा रहा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री प्रदर्शन

साल का आखिरी महीना ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा रहा, कुल बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है. पिछले साल की तुलना में दिसंबर में 12.4% कम बिक्री हुई है. पूरे देश में 17.56 लाख वाहनों की बिक्री हुई है. सेगमेंट के आधार पर देखें तो:

  • टू-व्हीलर की बिक्री (11.97 लाख बिके) में 17.6% की गिरावट है, अगर इसकी तुलना नवंबर 2024 से करें तो इसमें 54% की गिरावट हुई है.
  • थ्री-व्हीलर में (93,892 बिके) 4.5% की गिरावट है
  • पैसेंजर व्हीकल्स में (2.93 लाख) 1.9% की गिरावट है
  • कमर्शियल व्हीकल्स में (72,028) 5.2% की गिरावट है
  • ट्रैक्टर की बिक्री में (99,292) 25.7% की बड़ी बढ़ोतरी हुई है

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का आउटलुक

FADA के मुताबिक, जनवरी 2025 में 48% डीलरों को बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है, 41% को स्थिर बिक्री और 11% को गिरावट का डर भी है. चुनौतियां ये हैं कि टू-व्हीलर में फाइनेंसिंग की दिक्कतें आ सकती हैं और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) का बढ़ता कॉम्पिटिशन भी होगा.

अगर साल 2025 के नजरिए की बात करें तो 66% ग्रोथ की उम्मीद देखी जा रही है वहीं 7% को गिरावट की आशंका भी है. ग्रोथ की वजह टू-व्हीलर सेगमेंट में ग्रामीण इनकम और नए मॉडल्स का आना हो सकता है. कमर्शियल व्हीकल्स के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और फाइनेंसिंग की उपलब्धता से फायदा होने की उम्मीद है. पैसेंजर व्हीकल्स में नई SUVs और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का आकर्षण होगा.

अप्रैल से दिसंबर 2024 तक कितनी गाड़ियां बिकीं

पूरे देश में 1.97 करोड़ वाहनों की बिक्री हुई है, जो पिछले साल से 8.51% ज्यादा है.

  • टू-व्हीलर: 1.44 करोड़ (10.6% ज्यादा)
  • थ्री-व्हीलर: 9.2 लाख (6.2% ज्यादा)
  • कमर्शियल व्हीकल्स: 7.3 लाख (0.7% कम)
  • पैसेंजर व्हीकल्स: 30 लाख (3.93% ज्यादा)
  • ट्रैक्टर्स: 6.5 लाख (0.25% ज्यादा)

2023 की तुलना में कितनी हुई 2024 में बिक्री?

2024 में कुल 2.61 करोड़ वाहनों की बिक्री हुई है, जो पिछले साल से 9.1% ज्यादा है. सबसे ज्यादा टू-व्हीलर, 1.89 करोड़ (10.78% ज्यादा), थ्री-व्हीलर 12.2 लाख (10.49% ज्यादा), पैसेंजर व्हीकल्स 40.7 लाख (5.18% ज्यादा) और कमर्शियल व्हीकल्स: 10 लाख (0.07% ज्यादा).