Gold Rate: हफ्तेभर में 1400 रुपये महंगा हो गया सोना, चांदी भी उछली; जानें वजह
Gold Rate Today: पिछले एक हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है. सोना 1,445 रुपये या 1.65% महंगा होकर 92,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि चांदी 3,485 रुपये या 3.58% महंगी होकर 1,00,892 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. लेकिन इसकी क्या वजह चलिए जानते हैं.

Gold Price Today: सोने-चांदी का भाव पिछले एक हफ्ते में फिर बढ़ चुका है भले ही कुछ दिन सोने के भाव में गिरावट भी देखने को मिली लेकिन हफ्तेभर में ये एक हजार से ज्यादा महंगा हो गया है. वहीं चांदी तो 3 हजार से ज्यादा महंगी हो गई है. फिलहाल पेटीएम पर 24 कैरेट का भाव 92,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 84,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चलिए आपको बताते हैं पिछले हफ्ते सोने और चांदी के भाव कितनी तेजी से बढ़े और कितने बढ़े.
सोने-चांदी के भाव
गोल्ड 999, 99.9% प्योरिटी वाला है सोना है, 916- 22 कैरेट का सोना है:
तारीख | गोल्ड 999 (₹/10g) | गोल्ड 916 (₹/10g) | सिल्वर 999 (₹/1kg) |
---|---|---|---|
24-मार्च | 87,719 | 80,351 | 97,407 |
25-मार्च | 87,751 | 80,380 | 97,922 |
26-मार्च | 87,791 | 80,417 | 98,794 |
27-मार्च | 88,417 | 80,990 | 99,775 |
28-मार्च | 89,164 | 81,674 | 1,00,892 |
- गोल्ड 99.9 प्योरिटी वाला सोना 4 दिन में 1,445 रुपये या 1.65% महंगा हो गया.
- गोल्ड 916 या 22 कैरेट सोना 1,323 रुपये या 1.65% महंगा हुआ.
- वहीं चांदी ने सबसे तेज बढ़त 3,485 रुपये या 3.58% की आई.
ग्लोबल मार्केट में सोने का दाम
इंटरनेशनल बाजार में भी सोना चढ़ता जा रहा है, यहां सोने का दाम 3,085 डॉलर प्रति औंस है.

यह भी पढ़ें: इस शहर में सोना 91000 के पार, भारत में बना नया रिकॉर्ड, एक हफ्ते में 911 रुपये बढ़े दाम
भारत में सोने की कीमतों ने अब तक का ऑल टाइम हाई वाला रिकॉर्ड स्तर छू लिया है. वित्तीय वर्ष 2025 में सोना 23,730 या 35% चढ़कर 68,420 (1 अप्रैल 2023 के स्तर) से बढ़कर 92,150 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. इसकी मुख्य वजह वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं, भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की मजबूत मांग है. यदि वैश्विक अनिश्चितताएं जारी रहीं, तो सोने की कीमतें ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम तक भी पहुंच सकती हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, अमेरिकी फेड की ब्याज दर नीति और डॉलर की मजबूती इस ट्रेंड को प्रभावित कर सकती है.
Latest Stories

आज बंद रहेंगी SBI की ये सेवाएं, नहीं कर पाएंगे कोई ट्रांजेक्शन, जानें वजह

रतन टाटा की वसीयत: 3800 करोड़ की चैरिटी, परिवार, पड़ोसी, दोस्तों और पालतू जानवरों को क्या-क्या मिला?

ABCL में आदित्य बिड़ला फाइनेंस का विलय पूरा, 1 अप्रैल से प्रभावी होगी मर्जर योजना
