TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Zepto करेगी Skoda Kylaq की डिलिवरी, क्‍या 10 मिनट में हो पाएगा मुमकिन?

Zepto ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसे देख कर समझ आता है कि Skoda और Zepto के बीच पार्टनरशिप हुई है. वीडियो में दिख रहा है कि जेप्टो का डिलिवरी पार्टनर स्कोडा के शोरूम में कार की डिलीवरी के लिए पहुंचता है....

क्या जेप्टो 10 मिनट में डिलीवर करेगा कार? Image Credit: Screenshot

zepto delivering Skoda Car: ई कॉमर्स के युग के बाद क्विक कॉमर्स का युग आया जिसमें 10 मिनट में सामान की डिलिवरी होने लगी, फिर Blinkit की नई सर्विस के बारे में आपने सुना होगा जो एंबुलेंस को जल्द से जल्द आपके दरवाजे पर पहुंचाएगी. अब Zepto इससे एक कदम और आगे निकला है और यह 10 मिनट में कार आपके घर पहुंचा देगी ऐसी चर्चा होने लगी है. ये चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इससे जुड़ा एक वीडियो Zepto ने शेयर किया है.

हाल में Skoda Auto ने भारतीय बाजार के सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में कदम रखते हुए नई Kylaq SUV लॉन्च की है. यह सेगमेंट Kushaq और Slavia की तुलना में ज्यादा बिक्री की क्षमता रखता है, इसलिए Skoda इसे अपने मास-मार्केट सेगमेंट में एक बड़ी एंट्री मान रही है. लेकिन Skoda ने सिर्फ कार लॉन्च तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि कार की डिलिवरी सिस्टम को भी नया मोड़ दिया है. Rushlane की रिपोर्ट के अनुसार, Skoda ने भारत की प्रमुख क्विक-कॉमर्स कंपनी Zepto के साथ साझेदारी की है, जिससे कारों की डिलिवरी के अनुभव को नया रूप दिया जा सकता है.  

Zepto करेगा Skoda कार्स की डिलिवरी?

Zepto, जो 10 मिनट में ग्रॉसरी और इलेक्ट्रॉनिक्स डिलिवरी के लिए जाना जाता है, वह अब Skoda Auto के साथ मिलकर कार डिलिवरी भी शुरू कर सकता है. Zepto अभी भारत के 10 बड़े मेट्रो शहरों में काम कर रहा है और अब वह Skoda Kylaq समेत अन्य कारों की डिलिवरी की सुविधा देगा. फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन Zepto ने ही इससे जुड़ा वीडियो डालकर इसे चर्चा का विषय बना दिया है.

हाल ही में जारी एक TVC (कमर्शियल एड) में दिखाया गया कि Zepto का एक डिलिवरी एजेंट Skoda Kylaq की डिलिवरी करता है. दिलचस्प बात यह है कि एजेंट को पहले यह पता नहीं होता कि उसकी डिलिवरी किसी कार की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Skoda और Zepto के इस नए मॉडल के तहत कार डिलिवरी के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित एजेंट्स को तैनात करेगी.

क्या 10-मिनट में कार डिलिवरी संभव है?  

TVC में दिखाया गया है कि Skoda Kushaq को एक फ्लैटबेड ट्रक पर स्ट्रैप करके डिलिवर किया जा रहा है. हालांकि, गाड़ियों की डिलिवरी में ग्रॉसरी या मोबाइल जैसी फास्ट डिलिवरी की उम्मीद नहीं की जा सकती. कारों की डिलिवरी के लिए सावधानी, प्रिसिजन और प्रोफेशनल हैंडलिंग बेहद जरूरी होती है.  

रिपोर्ट्स की मानें तो Zepto इस सर्विस को जल्द ही शुरू करने वाला है, जिससे यूजर्स Skoda कारों को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे. Kylaq के अलावा, Zepto Slavia C सेडान और Kushaq C SUV की डिलिवरी भी करेगा.