यहां देखें ICC चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच, जानें OTT से लेकर टीवी की लाइव डिटेल और शेड्यूल
आज से पाकिस्तान में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो गई है. पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा. अगर आप भारत से इस मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि इसे कहां और कैसे देख सकते हैं.
ICC Champions Trophy: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है, क्योंकि ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत आज से पाकिस्तान में हो रही है. पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. खास बात यह है कि 29 साल बाद पाकिस्तान में कोई ICC टूर्नामेंट हो रहा है और 8 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हुई है. ऐसे में जानिए कि इस रोमांचक टूर्नामेंट का लुत्फ आप घर बैठे कैसे उठा सकते हैं और इसका पूरा शेड्यूल क्या है.
Where to Watch Champions Trophy 2025
पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे भारत में क्रिकेट फैंस इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं.
Where to Watch India Pakistan Matches LIVE
23 फरवरी को होने वाले भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का भारतीयों को बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में, मैच का लुत्फ उठाने के लिए आप,
टीवी पर- टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देखा जा सकता है.
OTT प्लेटफॉर्म पर- ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं तो जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं.
Champions Trophy 2025 live Streaming in India
भारतीय टीम के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में प्रसारित किए जाएंगे. वहीं, जियो सिनेमा पर डिजिटल स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. दर्शक इन मैचों का आनंद अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, हरियाणवी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में उठा सकते हैं.
Champions Trophy 2025 Schedule
मैच नंबर | तारीख | टीमें |
---|---|---|
1 | 19 फरवरी | पाकिस्तान – न्यूजीलैंड |
2 | 20 फरवरी | बांग्लादेश – भारत (दुबई) |
3 | 21 फरवरी | अफगानिस्तान – दक्षिण अफ्रीका |
4 | 22 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया – इंग्लैंड |
5 | 23 फरवरी | पाकिस्तान – भारत |
6 | 24 फरवरी | बांग्लादेश – न्यूजीलैंड |
7 | 25 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया – दक्षिण अफ्रीका |
8 | 26 फरवरी | अफगानिस्तान – इंग्लैंड |
9 | 27 फरवरी | पाकिस्तान – बांग्लादेश |
10 | 28 फरवरी | अफगानिस्तान – ऑस्ट्रेलिया |
11 | 1 मार्च | दक्षिण अफ्रीका – इंग्लैंड |
12 | 2 मार्च | न्यूजीलैंड – भारत |
SF1 | 4 मार्च | सेमीफाइनल 1 |
SF2 | 5 मार्च | सेमीफाइनल 2 |
इसे भी पढ़ें- IPL 2025 से पहले JioStar का बड़ा कदम, इन क्षेत्रीय भाषाओं में नए खेल चैनल करेगा लॉन्च