RBI ने सस्ता किया लोन, जानें कितनी घटेगी होम, कार और पर्सनल लोन की EMI
RBI ने करीब पांच साल बाद रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है. इसके बाद होम लोन कार लोन पर्सनल लोन, बिजनेस लोन सस्ते हो जाएंगे. इसके अलावा मौजूदा लोन ग्राहकों की EMI भी घट जाएगी.
RBI Cuts Repo Rate New EMI Calculator: इनकम टैक्स में बड़ी छूट के बाद मिडिल क्लास को एक और बड़ा तोहफा मिल गया है. RBI ने करीब पांच साल बाद रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है. इसके बाद होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और बिजनेस लोन सस्ते हो जाएंगे. इसके अलावा मौजूदा लोन ग्राहकों की EMI भी घट जाएगी. इसका सीधा असर होम , कार लोन और दूसरे कस्टमर पर पड़ेगा. आइये जानते हैं RBI की कटौती से कितनी EMI घटेगी…
आपकी EMI पर कैसे पड़ेगा असर?
अगर होम लोन की बात करें, मान लीजिए:
होम लोन अमाउंट 25,00,000 है
लोन की अवधि 20 साल के लिए है
ब्याज दर 8.75%
वर्तमान में EMI 22,093 है.
जानें कितनी घटेगी Home Loan EMI
डिटेल | राशि |
---|---|
होम लोन अमाउंट | ₹25,00,000 |
लोन अवधि | 20 साल |
नई ब्याज दर | 8.5% |
नई EMI | ₹21,696 |
अगर कार लोन की बात करें, मान लीजिए:
ऑटो लोन अमाउंट: 8,00,000
लोन अवधि: 7 साल
वर्तमान ब्याज दर: 9.05%
वर्तमान EMI: 12,892.
आपका लोन कितना होगा सस्ता इस लिंक से करें चेक, फीड करें होम लोन, कार और पर्सनल लोन अमाउंट मिल जाएगी पूरी डिटेल https://www.money9live.com/tools/home-loan-calculator
जानें कितनी घटेगी Car Loan EMI
डिटेल | राशि |
---|---|
ऑटो लोन अमाउंट | ₹8,00,000 |
लोन अवधि | 7 साल |
नई ब्याज दर | 8.8% |
नई EMI | ₹12,790 |
ये भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग में पे स्केल पर होंगे 3 बड़े बदलाव! लागू हुआ तो खत्म हो जाएंगे ये सैलरी स्ट्रक्चर
प्रमुख बैंकों द्वारा कार लोन ब्याज दरें और प्रोसेसिंग शुल्क
बैंक का नाम | ब्याज दर (प्रति वर्ष) | प्रोसेसिंग शुल्क |
---|---|---|
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) | 9.10% से शुरू | कोई शुल्क नहीं |
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) | 9.05% से शुरू | ₹750 तक + GST |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 8.70% से शुरू | बैंक से संपर्क करें |
HDFC बैंक | 9.40% से शुरू | लोन राशि का 1% (न्यूनतम ₹3,500, अधिकतम ₹9,000) |
फेडरल बैंक | 8.85% से शुरू | बैंक से संपर्क करें |
एक्सिस बैंक | 9.30% से शुरू | ₹3,500 से ₹12,000 तक |
केनरा बैंक | 8.70% से शुरू | लोन राशि का 0.25% (न्यूनतम ₹1,000, अधिकतम ₹5,000) |
IDBI बैंक | 8.90% (फ्लोटिंग), 9.20% (फिक्स्ड) | बैंक से संपर्क करें |
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) | 8.75% से शुरू | कोई शुल्क नहीं |
कर्नाटक बैंक | 8.88% से शुरू | बैंक से संपर्क करें |
प्रमुख बैंकों द्वारा होम लोन ब्याज दरें (22 जनवरी 2025 तक)
बैंक का नाम | ₹30 लाख तक | ₹30 लाख से ₹75 लाख तक | ₹75 लाख से अधिक |
---|---|---|---|
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) | 8.50% – 9.85% | 8.50% – 9.85% | 8.50% – 9.85% |
HDFC बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
ICICI बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
कोटक महिंद्रा बैंक | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू | 8.75% से शुरू |
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) | 8.45% – 10.25% | 8.40% – 10.15% | 8.40% – 10.15% |
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) | 8.40% – 10.65% | 8.40% – 10.65% | 8.40% – 10.90% |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 8.30% – 10.75% | 8.30% – 10.90% | 8.30% – 10.90% |
IDFC फर्स्ट बैंक | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू | 8.85% से शुरू |
फेडरल बैंक | 8.80% से शुरू | 8.80% से शुरू | 8.80% से शुरू |
प्रमुख बैंकों द्वारा पर्सनल लोन ब्याज दरें और प्रोसेसिंग शुल्क
बैंक का नाम | अधिकतम लोन राशि | ब्याज दर (प्रति वर्ष) | अवधि (वर्षों में) | प्रोसेसिंग शुल्क |
---|---|---|---|---|
HDFC बैंक | ₹40 लाख तक | 10.85% – 24% | 6 साल तक | ₹6,500 |
एक्सिस बैंक | ₹10 लाख तक | 11.1% – 22% | 5 साल तक | 2% तक |
कोटक महिंद्रा बैंक | ₹35 लाख तक | 10.99% – 16.9% | 6 साल तक | 5% तक |
IDFC फर्स्ट बैंक | ₹10 लाख तक | 10.99% – 23.99% | 5 साल तक | 2% तक |
ICICI बैंक | ₹50 लाख तक | 10.85% – 16.65% | 1-6 साल | 2% तक |
यस बैंक | ₹40 लाख तक | 11.25% – 21% | 5 साल तक | 0% – 2.5% तक |
टाटा कैपिटल लिमिटेड | ₹50 लाख तक | 11.99% – 35% | 7 साल तक | 6% तक |
इंडसइंड बैंक | ₹50 लाख तक | 10.49% – 26% | 1-7 साल | 4% तक |
फेडरल बैंक | ₹5 लाख तक | 12% – 19.5% | 1-4 साल | 1.5% – 2.5% तक |
RBL बैंक | ₹5 लाख तक | 18% – 26% | 3 साल तक | 2% तक |