सैलरी, किराया और कमाई पर कितना टैक्स काटेगी सरकार, जान लें TDS के लेटेस्ट रेट
टैक्स नियमों में एक बड़ा बदलाव आने वाला है, जिससे वेतन, किराया, म्यूचुअल फंड और अन्य भुगतानों पर टैक्स कटौती प्रभावित होगी. इसका असर आपके जेब पर भी पड़ेगा. अगर आप इस वर्ष टैक्स भरने के दायरे में आते हैं तो इस आर्टिकल में पढ़ें कि आपका पॉकेट कितना खाली होगा.

TDS Rate Chart for FY 2024-25 (AY 2025-26): भारत में टैक्स कलेक्शन को प्रभावी और तेज बनाने के लिए आयकर कानून में एक स्पेशल सिस्टम को शामिल किया गया है, जिसे “स्रोत पर टैक्स कटौती” यानी TDS कहा जाता है. इस सिस्टम के तहत, आय के स्रोत पर ही टैक्स काट लिया जाता है और इसे सरकार के खाते में जमा किया जाता है. यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि टैक्स समय पर वसूला जाए और कर चोरी की संभावनाओं को कम किया जा सके.
टीडीएस प्रावधान वेतन, ब्याज, कमीशन, ब्रोकरेज, पेशेवर शुल्क, रॉयल्टी, अनुबंध भुगतान और अन्य कई प्रकार के भुगतानों पर लागू होता है. अगर भुगतान टीडीएस के दायरे में आता है तो भुगतानकर्ता को निश्चित दर पर कर काटकर सरकार को जमा करना होता है. ऐसे में एसेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए, टीडीएस की दरें और नियम इस रिपोर्ट में बताए गए हैं.
टीडीएस कटौती के दायरे में आने वाले प्रमुख भुगतान और नई दरें
TDS की दरें व्यक्ति के पैन (PAN) उपलब्ध कराने पर तय की जाती हैं. अगर पैन उपलब्ध नहीं है, तो धारा 206AA के तहत टैक्स या तो टेबल में दिए गए प्रतिशत पर, या लागू कर दर पर या फिर 20 फीसदी की उच्चतम दर पर काटा जाएगा. इसी तरह, धारा 94A(5) के तहत यदि भुगतान किसी अधिसूचित न्यायिक क्षेत्र में किया जाता है, तो टीडीएस दर या तो टेबल में दी गई दर होगी या फिर 30% की उच्चतम दर होगी.
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए टीडीएस दरें (आकलन वर्ष 2025-26 के लिए लागू)
धारा | विवरण | टीडीएस दर (%) |
---|---|---|
धारा 192 | वेतन का भुगतान | सामान्य स्लैब दर |
धारा 192A | कर्मचारी के हाथ में कर योग्य भविष्य निधि की राशि का भुगतान | 10 |
धारा 193 | प्रतिभूतियों पर ब्याज | 10 |
धारा 194 | लाभांश से आय | 10 |
धारा 194A | प्रतिभूतियों के अलावा अन्य स्रोतों से ब्याज से आय | 10 |
धारा 194B | लॉटरी, पहेली, कार्ड गेम और अन्य खेलों से प्राप्त आय | 30 |
धारा 194BA | ऑनलाइन गेमिंग से प्राप्त आय | 30 |
धारा 194BB | घुड़दौड़ से प्राप्त आय | 30 |
धारा 194C | ठेकेदार/उप-ठेकेदार को भुगतान | |
– व्यक्तिगत/हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) | 1 | |
– अन्य | 2 | |
धारा 194D | बीमा कमीशन | 5 |
धारा 194DA | जीवन बीमा पॉलिसी की परिपक्वता राशि पर कर कटौती | 5 |
धारा 194EE | राष्ट्रीय बचत योजना के तहत जमा पर भुगतान | 10 |
धारा 194F | म्यूचुअल फंड या यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा पुनर्खरीद भुगतान | 20 |
धारा 194G | लॉटरी टिकट बिक्री पर कमीशन | 5 (01-10-2024 से 2) |
धारा 194H | कमीशन या ब्रोकरेज | 5 (01-10-2024 से 2) |
धारा 194-I | किराया | |
– प्लांट और मशीनरी | 2 | |
– भूमि, भवन, फर्नीचर या फिटिंग्स | 10 | |
धारा 194-IA | कृषि भूमि को छोड़कर अन्य अचल संपत्ति के हस्तांतरण पर भुगतान | 1 |
धारा 194-IB | व्यक्तिगत/HUF द्वारा किराया भुगतान (जो कर ऑडिट के लिए उत्तरदायी नहीं हैं) | 5 (01-10-2024 से 2) |
धारा 194J | पेशेवर या तकनीकी सेवाओं के लिए शुल्क | |
– तकनीकी सेवाओं के लिए शुल्क | 2 | |
– रॉयल्टी (फिल्म वितरण से संबंधित) | 2 | |
– अन्य शुल्क | 10 | |
धारा 194K | यूनिटों से प्राप्त आय | 10 |
धारा 194LA | कुछ अचल संपत्तियों के अधिग्रहण पर मुआवजे का भुगतान | 10 |
धारा 194LBB | निवेश फंड द्वारा यूनिट धारकों को आय का भुगतान | 10 |
धारा 194LBC | प्रतिभूतिकरण ट्रस्ट में निवेश पर प्राप्त आय | |
– व्यक्तिगत/HUF | 25 | |
– अन्य | 30 | |
धारा 194M | कमीशन, ब्रोकरेज, ठेका शुल्क, पेशेवर शुल्क (व्यक्ति/HUF द्वारा जो धारा 194C, 194H, 194J के अंतर्गत नहीं आते) | 5 (01-10-2024 से 2) |
धारा 194N | बैंक से नकद निकासी | |
– ₹1 करोड़ से अधिक | 2 | |
– ₹20 लाख से अधिक (ITR न भरने वाले व्यक्तियों के लिए) | 5 | |
धारा 194O | ई-कॉमर्स ऑपरेटर द्वारा भुगतान | 1 (01-10-2024 से 0.1) |
धारा 194P | 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस | लागू कर दरें |
धारा 194Q | ₹50 लाख से अधिक मूल्य के सामान की खरीद पर भुगतान | 0.1 |
धारा 194R | व्यवसाय या पेशे से जुड़े लाभ या परिलाभ का भुगतान | 10 |
धारा 194S | वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांसफर पर भुगतान | 1 |