Closing Bell: ऑटो, आईटी और FMCG में बिकवाली, मीडिया, PSU बैंक और हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी
Indian Share Market में लगातार तीसरे दिन बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty निचले लेवल से अच्छी रिकवरी के बाद भाी लाल निशान में बंद हुए. हालांकि, ज्यादातर ब्रॉड मार्केट इंडेक्स और सेक्टोरल इंडेक्स में रिकवरी देखने को मिली है.

Share Market के बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए. हालांकि, इस दौरान ज्यादातर ब्रॉड मार्केट इंडेक्स और सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिली है. Sensex जहां, 96.01 अंक की गिरावट के साथ 73 हजार से नीचे 72,989.93 अंक पर बंद हुआ. वहीं, Nifty ने आज 22 हजार से नीचे 21,964.60 अंक का डे लो बनाया और फिर 118.05 अंक की रिकवरी करते हुए 22,082.65 अंक पर क्लोजिंग हुई. वहीं, ब्रॉड मार्केट इंडेक्स में देखें, सिर्फ 5 इंडेक्स को छोड़ सभी हरे निशान में बंद हुए. इसी तरह सेक्टोरल इंडेक्स में भी ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में ही बंद हुए.
कैसा रहा सेंसेक्स का हाल
मंगलवार 4 मार्च, 2025 को सेंसेक्स 72,817.34 अंक पर ओपन हुआ. 72,633.54 के डे लो से 356.39 रिकवरी के बाद 96.01 अंक की गिरावट के साथ 72,989.93 अंक पर बंद हुआ. इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से 12 स्टॉक हरे निशान में रहे. SBI बैंक 2.98 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर रहा. वहीं, बजाज फिनसर्व 2.70 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर स्टॉक रहा.

निफ्टी में बजाज ऑटो टॉप लूजर
Nifty में लगातार गिरावट जारी है. मंगलवार को निफ्टी 22,082.65 अंक पर बंद हुआ. इस दौरान 50 में से 22 स्टॉक में तेजी रही और 28 में बिकवाली हावी रही. सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी में भी SBI टॉप गेनर स्टॉक रहा. वहीं, बजाज ऑटो 4.95 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर स्टॉक रहा.

ब्रॉड मार्केट इंडेक्स में स्मॉलकैप ने दिखाया दम
19 ब्रॉड मार्केट इंडेक्स में से सिर्फ पांच में बिकवाली हावी रही. इनमें निफ्टी के अलावा निफ्टी 100, निफ्टी 200, निफ्टी मिडकैप 50 और निफ्टी मिडकैप सलेक्ट लाल निशान में रहे. वहीं, 1.58 फीसदी की तेजी के साथ निफ्टी माइक्रोकैप 250 में सबसे ज्यादा तेजी रही. नीचे टेबल में ब्रॉड मार्केट इंडेक्स की पूरी डिटेल देख सकते हैं.
Index | CMP | %Chng |
निफ्टी 50 | 22,082.65 | -0.17 |
निफ्टी नेक्स्ट 50 | 57,966.85 | 0.56 |
निफ्टी 100 | 22,504.90 | -0.04 |
निफ्टी 200 | 12,131.40 | -0.03 |
निफ्टी 500 | 19,917.85 | 0.11 |
निफ्टी मिडकैप 50 | 13,594.55 | -0.06 |
निफ्टी मिडकैप 100 | 48,007.85 | 0.05 |
निफ्टी स्मॉलकैप 100 | 14,762.60 | 0.69 |
इंडिया वीआईएक्स | 13.83 | 0.49 |
निफ्टी मिडकैप 150 | 17,807.30 | 0.16 |
निफ्टी स्मॉलकैप 50 | 7,148.65 | 0.55 |
निफ्टी स्मॉलकैप 250 | 13,914.10 | 1.15 |
निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 | 16,401.25 | 0.5 |
निफ्टी500 मल्टीकैप 50:25:25 | 13,671.50 | 0.28 |
निफ्टी लार्जमिडकैप 250 | 13,834.90 | 0.06 |
निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट | 10,833.65 | -0.3 |
निफ्टी टोटल मार्केट | 11,192.85 | 0.16 |
निफ्टी माइक्रोकैप 250 | 19,626.10 | 1.58 |
निफ्टी500 लार्जमिडस्मॉल इक्वल-कैप वेटेड | 14,919.00 | 0.39 |
सेक्टोरल इंडेक्स में PSU बैंक का जलवा
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.56 फीसदी की तेजी आई है. सेक्टोरल इंडेक्स में 8 इंडेक्स लाल और 11 हरे निशान में बंद हुए. इस तरह ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी का रुख रहा है. नीचे दी गई टेबल में सेक्टोरल इंडेक्स की पूरी डिटेल देख सकते हैं.
Index | CMP | %Chng |
निफ्टी बैंक | 48,245.20 | 0.27 |
निफ्टी ऑटो | 20,269.20 | -1.31 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज | 23,028.45 | 0.33 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 24,565.75 | 0.3 |
निफ्टी एफएमसीजी | 50,524.25 | -0.52 |
निफ्टी आईटी | 37,276.95 | -0.9 |
निफ्टी मीडिया | 1,404.05 | 2.37 |
निफ्टी मेटल | 8,347.75 | 0.38 |
निफ्टी फार्मा | 19,820.65 | -0.3 |
निफ्टी पीएसयू बैंक | 5,718.90 | 1.56 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | 24,107.25 | -0.08 |
निफ्टी रियल्टी | 808.75 | 0.1 |
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 12,737.45 | -0.01 |
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | 34,896.35 | 0.39 |
निफ्टी ऑयल एंड गैस | 9,576.50 | 0.66 |
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | 37,713.50 | 0.83 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक | 24,267.60 | 0.12 |
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | 13,628.45 | -0.22 |
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | 8,690.55 | -0.92 |
मार्केट कैप में 61.49 करोड़ का इजाफा
ब्रॉड मार्केट और सेक्टोरल इंडेक्स के अच्छे प्रदर्शन की वजह से बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के बाद भी आज भारतीय बाजार में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है. मंगलवार को भारत की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3,85,05,909.17 करोड़ रुपये रहा. इससे पहले सोमवार को यह 38,444,417.77 करोड़ रुपये रहा था. इस तरह मार्केट कैप में 61,491.4 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
एक महीने में 22 से 20 आया सेंसेक्स का PE

वैल्युएशन के लिहाज से Sensex और Nifty में अच्छा खासा करेक्शन आ चुका है. दोनों इंडेक्स का प्राइस टू अर्निग रेश्यो भी अब इस बात की तस्दीक कर रहा है. जहां निफ्टी का PE पहले ही 20 से नीचे आ चुका है. सेंसेक्स का PE भी एक महीने में 22.4 से खिसकते हुए 20.4 पर आ गया है.
क्यों हुई डे लो से अच्छी रिकवरी?
प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर ने बताया कि ओवरसोल्ड स्थितियों की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी अपने शुरुआती नुकसान से जल्दी उबरने में मदद मिली. मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में तेजी से मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट को बढ़ाया. वहीं, सेक्टरों में मीडिया और पीएसयू बैंक शीर्ष प्रदर्शन करने वालों के रूप में सामने आए, जबकि ऑटो सेक्टर में भी गिरावट का रुख रहा. निफ्टी के लिए फिलहाल 22,000 के लेवल पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है. वहीं, 22,260 पर रिजिस्टेंस बना हुआ है. इसके अलावा मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में बुलिश एंगुलफिंग कैंडलस्टिक पैटर्न का संभावित उलटफेर का संकेत दे रहा है.
Latest Stories

NSE ने फ्यूचर एंड ऑप्शन में किया बड़ा बदलाव, गुरुवार की जगह सोमवार को एक्सपायरी, इस दिन से लागू

Pi Coin से शॉपिंग, ई-कॉमर्स हो या दुकान हर जगह कर सकते हैं पेमेंट! भारत में भी शुरू

बाजार की गिरावट से पसीना-पसीना हुए निवेशकों को AC स्टॉक्स ने दी ठंडी हवा, रॉकेट की तरह भागे ये शेयर
