विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट स्तर पर लाल निशान में हुए बंद

विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का दबाव मंगलवार को भी भारतीय बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स पर देखने को मिला. इसके चलते सेंसक्स और निफ्टी दिनभर लाल और हरे निशान में झूलते रहे. आखिर में दोनों इंडेक्स लगभग सपाट स्तर पर लाल निशान में बंद हुए.

दिनभर लाल और हरे निशान में झूलता रहा बाजार Image Credit: TV9 Bharatvarsh

बाजार की गिरावट के पीछे घरेलू कारण भी हैं. सोमवार को उद्योग मंत्रालय ने 8 कोर उद्योगों के उत्पादन की डाटा जारी किया, जिसमें भी बड़ी गिरावट आई है. वहीं, सोमवार सुबह आए पीएमआई डाटा से भी उद्योगों में सुस्ती का संकेत मिला है. उद्योगों के निराशाजनक प्रदर्शन और विदेशी निवेशकों के लगातार नेट सेलर बने रहने से बाजार में उदासीनता दिखी. सेंसक्स जहां 0.04% यानी 33.49 अंक की गिरावट के साथ 84,266.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 0.05% यानी 13.95 अंक की गिरावट के साथ 25,796.90 पर बंद हुआ. हालांकि, इस दौरान अहम इंडक्सों में शामिल बेंकेक्स और बैंक निफ्टी हरे निशान में बंद हुए.

सोमवार को बीएसई में 4,054 कंपनियों के स्टॉक्स में कारोबार हुआ. 2,300 कंपनियों के स्टॉक्स में बढ़ोतरी देखी गई. 1,655 कंपनियों के स्टॉक्स में में गिरावट देखी गई. 91 कंपनियों के स्टॉक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ. 240 कंपनियों के स्टॉक 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर रहे. वहीं, 37 कंपनियों के स्टॉक सालभर के निचले स्तर पर रहे. 399 कंपनियों के स्टॉक्स अपर सर्किट में रहे. जबकि, 216 कंपनियों के स्टॉक्स लोअर सर्किट में रहे.

बीएसई के कौनसे इंडेक्स का क्या रहा हाल

इंडेक्सओपनहाईलोआज की क्लोजिंगकल की क्लोजिंगअंक में बदलावप्रतिशत में बदलाव
BSE SENSEX84,257.1784,648.4084,098.9484,266.2984,299.78-33.49-0.04
BSE SENSEX 5027,133.6327,238.4927,060.7027,121.3627,133.92-12.56-0.05
BSE SENSEX Next 5088,968.6589,229.5888,705.3988,982.9688,783.51199.450.22
BSE 10027,349.5727,442.3727,278.2527,340.5027,338.601.900.01
BSE Bharat 22 Index9,584.599,632.029,554.849,564.149,565.42-1.28-0.01
BSE MidCap49,414.2149,532.8449,187.8249,484.4649,351.91132.550.27
BSE SmallCap57,263.4257,507.8857,191.8057,450.8557,130.93319.920.56
BSE 20011,932.9411,970.8111,897.9311,931.6411,926.924.720.04
BSE 150 MidCap Index17,074.3617,106.5316,995.7917,087.6317,051.6236.010.21
BSE 250 SmallCap Index7,483.897,516.617,471.867,508.767,465.0543.710.59
BSE 250 LargeMidCap Index11,324.6711,358.7711,290.2711,323.6911,318.675.020.04
BSE 400 MidSmallCap Index12,958.9512,994.5612,913.0412,980.6812,936.2544.430.34
BSE 50038,255.4938,362.9538,145.2338,265.1638,227.6437.520.10
BSE AllCap11,190.5611,221.9211,160.3111,195.4711,181.3514.120.13
BSE LargeCap10,089.3610,125.1210,062.3510,085.0810,085.47-0.390.00
BSE SmallCap Select Index8,552.658,590.938,536.148,580.768,522.4958.270.68
BSE MidCap Select Index18,063.5218,145.0917,997.9218,131.1318,017.70113.430.63
BSE 100 LargeCap TMC Index9,675.589,710.279,649.899,672.639,672.420.210.00
BSE SENSEX NEXT 3042,454.6742,485.6742,184.9942,292.9142,334.24-41.33-0.10

विदेशी निवेशकों को भा रहा चीन का सस्ता बाजार

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार के मुताबिक भारतीय बाजार में जारी असामान्य अस्थिरता के पीछे असल में विदेशी निवेशकों की तरफ से अचानक चीनी बाजार की तरफ आकर्षण बढ़ना है. पिछले कारोबारी सत्र में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 8% का जबरदस्त उछाल आया है. भारत ही नहीं, दूसरे एशियाई बाजारों पर इसका असर दिख रहा है. इसी वजह से सोमवार को निक्केई इंडेक्स में 4.8% की गिरावट देखी गई. चीनी सरकार की तरफ से ब्याज दरों में कटौती के साथ ही उद्योगों के लिए पैकेज का एलान किया जाने के बाद से पिछले पांच दिनों में शंघाई कंपोजिट में 20% और पिछले एक महीने में हैंग सेंग में 19.45% का उछाल हा चुका है. हालांकि, इसके बाद भी चीनी बाजार विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षक बने हुए हैं.