ट्रंप के टैरिफ से थर्राया बाजार, सेंसेक्स 1390 और निफ्टी 354 अंक टूटकर बंद, सेक्टोरल इंडेक्स भी हुए लाल
Share Market में अप्रैल के पहले दिन बिकवाली हावी रही. मोटे तौर पर अमेरिका की तरफ से 2 अप्रेल से लागू किए जाने वाले टैरिफ की वजह से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का रुख रहा. मंगलवार 1 अप्रैल को भारत के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित ज्यादातर ब्रॉड मार्केट और सेक्टोरल मार्केट इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए.

भारतीय शेयर बाजार में अप्रैल की शुरुआत निवेशकों के लिए बड़े झटके के साथ हुई है. अमेरिकी टैरिफ नीति का व्यापार कैसा असर होगा इस आशंका से बाजार में बिकवाली हावी रही. बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां 1390 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ, वहीं निफ्टी में 354 अंक की गिरावट आई है. इसके अलावा भारतीय बाजार की वोलैटिलिटी को ट्रैक करने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स में 8.37 फीसदी की तेजी आई है, जो बाजार मे बढ़ती अस्थिरता को दिखाता है.
कैसा रहा सेंसेक्स का हाल?
मंगलवार 1 अप्रैल को सेंसेक्स लास्ट क्लोजिंग 77,414.92 अंक की तुलना में गिरावट के साथ 76,882.58 अंक पर ओपन हुआ. इसके बाद हल्की तेजी के साथ 77,487.05 अंक के इंट्रा डे हाई पर पहुंचा और 75,912.18 अंक के इंट्रा डे लो पर आ गया. दिन के आखिर में 1.80% की गिरावट के साथ 1390.41 अंक टूटकर 76,024.51 अंक पर बंद हुआ. इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से 28 स्टॉक लाल निशान में बंद हुए. इंडसइंड बैंक 5.11 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा. वहीं, 3.87 फीसदी गिरावट के साथ HCL टॉप लूजर स्टॉक रहा.

कैसा रहा निफ्टी का प्रदर्शन?
सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी में बिकवाली हावी रही. 23,341.10 अंक पर ओपनिंग के बाद 23,136.40 अंक के इंट्रा डे लो और 23,565.15 अंक के इंट्रा डे हाई के बाद 1.50% की गिरावट के साथ निफ्टी 353.65 अंक टूटकर 23,165.70 अंक पर बंद हुआ. इस दौरान निफ्टी में लिस्टेड 50 में से 13 स्टॉक हरे निशान में रहे, जबकि 36 लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स की तरह निफ्टी में भी इंडसइंड बैंक टॉप गेनर स्टॉक रहा और HCL टॉप लूजर रहा.
ब्रॉड मार्केट और सेक्टोरल मार्केट का हाल
ब्रॉड मार्केट के16 में 14 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. इनमें मार्केट की वोलैटिलिटी को ट्रैक करने वाला इंडिया विक्स 8 फीसदी से ज्यादा बढ़ा. वहीं, निफ्टी माइक्रोकैप 250 में 0.77 फीसदी की तेजी आई. इसके अलावा बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. 6 इंडेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. वहीं, सेक्टोरल मार्केट के 17 इंडेक्स में से 15 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी मीडिया 2.24 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा. वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस भी हरे निशान में बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी रियल्टी 3.11 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा.
Index | Current | %Chng |
निफ्टी 100 | 23,713.80 | -1.43 |
निफ्टी 200 | 12,809.30 | -1.34 |
निफ्टी 500 | 21,070.75 | -1.26 |
निफ्टी मिडकैप 50 | 14,421.70 | -0.96 |
निफ्टी मिडकैप 100 | 51,229.60 | -0.86 |
निफ्टी स्मॉलकैप 100 | 15,982.95 | -0.7 |
इंडिया वीआईएक्स | 13.78 | 8.37 |
निफ्टी मिडकैप 150 | 18,931.40 | -0.99 |
निफ्टी स्मॉलकैप 50 | 7,653.30 | -0.92 |
निफ्टी स्मॉलकैप 250 | 15,030.10 | -0.49 |
निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 | 17,534.10 | -0.81 |
निफ्टी500 मल्टीकैप 50:25:25 | 14,521.95 | -1.08 |
निफ्टी लार्जमिडकैप 250 | 14,642.05 | -1.21 |
निफ्टी टोटल मार्केट | 11,842.75 | -1.19 |
निफ्टी माइक्रोकैप 250 | 20,845.70 | 0.77 |
निफ्टी500 लार्जमिडस्मॉल इक्वल-कैप वेटेड | 15,891.85 | -0.97 |
Index | Current | %Chng |
निफ्टी ऑटो | 21,235.25 | -0.28 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 26,262.00 | -1.89 |
निफ्टी एफएमसीजी | 53,101.75 | -0.91 |
निफ्टी आईटी | 35,980.65 | -2.45 |
निफ्टी मीडिया | 1,508.30 | 2.24 |
निफ्टी मेटल | 9,016.85 | -0.83 |
निफ्टी फार्मा | 20,771.80 | -1.73 |
निफ्टी पीएसयू बैंक | 6,254.40 | -0.14 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | 25,422.75 | -1.21 |
निफ्टी रियल्टी | 824.85 | -3.11 |
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 13,474.95 | -1.51 |
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | 34,760.00 | -2.5 |
निफ्टी ऑयल एंड गैस | 10,558.15 | 0.08 |
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | 40,056.15 | -1.99 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक | 26,044.10 | -1.57 |
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | 14,891.15 | -0.47 |
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | 9,105.80 | -0.45 |
Latest Stories

SEBI in Action: OPG सिक्योरिटीज पर 5 करोड़ का जुर्माना, HDFC बैंक को चेतावनी; जानें क्या है मामला?

गिरावट की खाई में फंसा Pi, क्या Binance के बिना कर पाएगा रिकवरी; कहां तक गिरेगा, अभी खरीदें या नहीं?

टैरिफ की टेंशन छोड़ बाजार में Bulls का एक्शन, Sensex 593 अंक और Nifty 167 अंक की तेजी के साथ बंद
