Windows 11 यूजर्स को झटका! Microsoft बंद करेगा Calendar, People और Files ऐप्स, जानें पूरी डिटेल
Microsoft Windows 11 यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. कंपनी Calendar, People और Files की तीन Companion Apps को बंद करने वाली है. इन ऐप्स का सपोर्ट 16 दिसंबर 2026 से खत्म हो जाएगा. हालांकि, इन्हें हटाने पर यूजर्स का डेटा डिलीट नहीं होगा.
Highlights
- Microsoft Windows 11 से Calendar, People और Files Companion Apps को हटाने जा रहा है.
- कंपनी 16 दिसंबर 2026 से इन तीनों ऐप्स का सपोर्ट पूरी तरह बंद कर देगी.
- इन ऐप्स को हटाने से यूजर्स का डेटा डिलीट नहीं होगा, क्योंकि वह Microsoft 365 में सुरक्षित है.
Microsoft अपने Windows 11 यूजर्स के लिए तीन ऐप्स को बंद करने जा रहा है. कंपनी Calendar Companion, People Companion और Files Companion Apps को 16 दिसंबर 2026 से रिटायर कर देगी. ये तीनों ऐप्स Microsoft 365 के साथ अपने आप इंस्टॉल हो जाते थे और Windows 11 के टास्कबार में दिखाई देते थे. इनका मकसद यूजर्स को कैलेंडर, कॉन्टैक्ट और फाइल्स तक जल्दी पहुंच देना था. हालांकि, अब कंपनी ने इन्हें बंद करने का फैसला किया है. Microsoft ने इन ऐप्स को अपने अपडेट के जरिए अपने आप इंस्टॉल करना भी बंद कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, इन ऐप्स को अनइंस्टॉल करने से यूजर्स का कोई डेटा डिलीट नहीं होगा.
16 दिसंबर से बंद हो जाएंगी तीनों ऐप्स
Microsoft ने Calendar, People और Files Companion Apps को बंद करने की पुष्टि की है. कंपनी 16 दिसंबर 2026 से इन तीनों ऐप्स का सपोर्ट खत्म कर देगी. ये ऐप्स Microsoft 365 के साथ Windows 11 डिवाइस में अपने आप इंस्टॉल हो जाती थीं. खास बात यह है कि ये ऐप्स सीधे डेस्कटॉप के टास्कबार में मौजूद रहती थीं, जिससे यूजर्स को जरूरी जानकारी जल्दी मिल जाती थी. अब कंपनी ने Microsoft 365 Apps के अपडेट के जरिए इनकी ऑटोमैटिक इंस्टॉलेशन भी रोक दी है.
क्यों बंद कर रहा है Microsoft?
इन तीनों Companion Apps को यूजर्स की काम करने की क्षमता बढ़ाने के लिए बनाया गया था. Calendar Companion से ऑर्गनाइजेशन का कैलेंडर, People Companion से कॉन्टैक्ट और Files Companion से फाइल्स की जानकारी मिलती थी. हालांकि, इन ऐप्स के कई फीचर्स पहले से Outlook, File Explorer और SharePoint जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स के ज्यादा मेमोरी इस्तेमाल करने की वजह से इन्हें बंद किया जा रहा है. Microsoft Windows 11 में बैकग्राउंड मेमोरी का इस्तेमाल कम करने पर भी काम कर रहा है.
ऐसे अपने कंप्यूटर से हटाएं ये ऐप्स
Microsoft ने ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर्स को सलाह दी है कि सपोर्ट खत्म होने से पहले इन ऐप्स को सिस्टम से हटा दें. इसके लिए Windows 11 की Settings में जाकर Apps और फिर Installed Apps पर क्लिक करना होगा. यहां Microsoft 365 Companion Apps को सर्च करें. इसके बाद सामने दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू पर क्लिक करके Uninstall का विकल्प चुनें. इस तरह इन ऐप्स को आसानी से कंप्यूटर से हटाया जा सकता है.
ऐप्स हटाने पर क्या डेटा भी होगा डिलीट?
Microsoft ने साफ किया है कि इन Companion Apps को अनइंस्टॉल करने से यूजर्स का डेटा डिलीट नहीं होगा. इसकी वजह यह है कि यूजर्स का डेटा इन छोटी ऐप्स के अंदर सेव नहीं होता, बल्कि Microsoft 365 की सर्विसेज में सुरक्षित रहता है. इसलिए ऐप्स हटाने के बाद भी कैलेंडर, कॉन्टैक्ट और फाइल्स से जुड़ा डेटा सुरक्षित रहेगा. कंपनी ने एडमिनिस्ट्रेटर्स को ऑटोमैटिक इंस्टॉलेशन का विकल्प बंद करने की सलाह भी दी है. इसके लिए Microsoft 365 Apps Admin Center या Microsoft Intune का इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: विदेश जाने वालों के लिए WhatsApp ला रहा नया फीचर, अब ऐप से ही खरीद सकेंगे Travel eSIM
Latest Stories
किसान के बेटे ने अमेरिका में खड़ी कर दी 44 अरब डॉलर की कंपनी, कभी जेब में थे सिर्फ 200 डॉलर
WhatsApp के जरिए आपका फोन हो सकता है ‘HACK’, सरकार ने दी चेतावनी!
14800 रुपए सस्ता मिल रहा iPhone 17! Flipkart Black Friday Sale 2026 में धड़ाम से गिरी कीमत
