दक्षिण कोरिया की इस लेखिका को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार, जानें किस रचना पर मिला सम्मान

दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें एक पोएटिक प्रोस के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है. गुरुवार को स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस की नोबेल पुरस्कारों से जुड़ी कमेटी ने इस बारे में जानकारी दी.

साहित्य का नोबेल पुरस्कार Image Credit: GettyImages

दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है. उन्हें एक पोएटिक प्रोस के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है. हान कांग को हिस्टोरिकल ट्रॉमा और मानव जीवन की फ्रेगिलिटी को एक्सपोस करने वाली पोएटिक प्रोस के लिए यह सम्मान मिला है. गुरुवार को स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस की नोबेल पुरस्कारों से जुड़ी कमेटी ने इस बारे में जानकारी दी.

दरअसल, नोबेल पुरस्कार की घोषणा का कार्यक्रम पिछले 6 दिनों से चल रहा है. मंगलवार को मेडिकल के क्षेत्र में विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को भी सम्मानित किया गया था. इसके अलावा 2024 में फिजिक्स में बढ़िया काम करने के लिए जॉन जे हॉपफील्ड और जेफ्री ई हिंटन को भी नोबेल पुरस्कार दिया गया. वहीं, रसायन विज्ञान का पुरस्कार कम्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए डेविड बेकर को दिया गया. इसी कार्यक्रम में गुरुवार यानी आज हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है.

रचना किस बारे में है

कोरिया की लेखिका हान कांग ने एक ऐसा साहित्य लिखा जो कि हिस्टोरिकल ट्रॉमा और मानव जीवन की फ्रेगिलिटी को एक्सपोस करती है. इसी शानदार रचना के लिए उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. नोबेल पुरस्कार साहित्य, शिक्षा, भौतिकी और रसायन के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को दिया जाता है. इसमें कैटेगरी के हिसाब से दुनिया भर के साहित्यकारों, वैज्ञानिकों के नाम पर चर्चा होती है. फिर कैटेगरी वाइस इससे सम्मानित किया जाता है.

हान कांग की अन्य रचनाएं

हान कांग ने साहित्य की कहानी और उपन्यास विधा पर काफी काम किया है. उन्होंने फ्रूट्स ऑफ माई वूमन और फायर सैलामैंडर जैसी शानदार काहानी संग्रहों का संपादन किया है. इसके अलावा हान कांग ने ब्रीथ फाइटिंग, ग्रीक लेसन्स, ह्यूमन एक्ट्स, द व्हाइट बुक और आई डू नॉट बिड फेयरवेल जैसे उपन्यास लिखे हैं.उन्होंने आई पुट द इवनिंग इन द ड्रॉअर नाम की कविता भी लिखी है.