World`s Richest Families: इनके सामने मस्क और बेजोस जैसे अरबपति भी गरीब, दौलत का नहीं ओर-छोर
दुनिया के अमीरों की जब भी बात आती है, तो अक्सर एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स जैसे लोगों के नाम आते हैं. व्यक्तिगत तौर पर ये सभी भले ही दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में शुमार हों, लेकिन हम यहां ऐसे परिवारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास इतनी अकूत दौलत है कि दुनिया ये सभी अमीर शख्स भी गरीब नजर आते हैं. जानतें है कौनसे हैं ये परिवार और क्यों दुनिया की नजरों से बचकर रहते हैं?

दुनियाभर के अमीर परिवारों के बीच अक्सर दौलत के बंटवारे को लेकर झगड़े होते रहते हैं. यह एक बड़ी वजह है, जिससे कई बड़े परिवार अपनी ताकत और दौलत दोनों गंवा बैठते हैं. वहीं, अगर यह दौलत परिवारों को तोड़ने के बजाय जोड़ने वाली हो, तो ऐसे परिवार बनते हैं, जिनके रुतबे के सामने दुनिया के सबसे अमीर शख्स भी फीके नजर आते हैं.
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलयनेयर लिस्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की दौलत 13 फरवरी को 383 अरब डॉलर है. वहीं, दुनिया के शीर्ष 100 अमीरों की नेटवर्थ फोर्ब्स की इस लिस्ट के मुताबिक 2.5 लाख करोड़ है. वहीं, दुनिया के सबसे अमीर परिवार की दौलत इन सभी अमीरों की कुल दौलत से 6 गुना ज्यादा है.
कौन है दुनिया का सबसे अमीर परिवार
न्यूजवीक की एक रिपोट्र के मुताबिक रॉथ्सचाइल्ड परिवार दुनिया में सबसे अमीर है. इस परिवार की दौलत को लेकर अलग-अलग अंदाजे लगाए जाते हैं. संडे टाइम्स ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि रॉथ्सचाइल्ड परिवार की नेटवर्थ 1 अरब डॉलर है. वहीं, ब्लूमबर्ग इस परिवार को दुनिया के शीर्ष 25 परिवारों की सूची में शामिल नहीं किया है. हालांकि, यह इस बात पर आम सहमति है कि रॉथ्सचाइल्ड परिवार दुनिया का सबसे अमीर और सबसे ताकतवर परिवार है.
कितना अमीर रॉथ्सचाइल्ड परिवार
अक्सर मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहने वाले इस परिवार की कुल दौलत न्यूजवीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक 15 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा है. रॉथ्सचाइल्ड परिवार की दौलत कितनी ज्यादा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के शीर्ष 100 अमीरों की कुल नेटवर्थ फोर्ब्स के मुताबिक 2.5 लाख करोड़ डॉलर है. इस तरह रॉथ्सचाइल्ड परिवार इन सभी अमीरों से 6 गुना ज्यादा अमीर है.
ये हैं दुनिया के टॉप 10 अमीर परिवार
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के शीर्ष परिवारों में कई ऐसे परिवार शामिल नहीं हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में शुमार किया जाता है, क्योंकि ये पिछली कई सदियों से अमेरिका और दुनिया के कई देशों में बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, फाइनेंस व हथियारों के कारोबार, फंड हाउस और होल्डिंग कंपनियों के मालिक हैं. बहरहाल, यहां ब्लूमबर्ग की लिस्ट के हिसाब से दुनिया के टॉप 10 अमीर परिवारों जानकारी नीचे दी गई है.
परिवार | दौलत (अरब डॉलर में) | कंपनी |
वाल्टन परिवार | 432.4 | वॉलमार्ट |
अल नाहयान परिवार | 323.9 | EAE का शासक |
अल थानी परिवार | 172.9 | कतर का शासक |
हर्मीज परिवार | 170.6 | हर्मीज |
कोच परिवार | 148.5 | कोच इनकॉर्पोरेशन |
अल सऊद परिवार | 140 | सऊदी अरब का शासक |
मार्स परिवार | 133.8 | मार्स इनकॉर्पोरेशन |
अंबानी परिवार | 90.5 | रिलायंस इंडस्ट्रीज |
वेर्दाईमर परिवार | 88 | शनैल |
थॉमसन परिवार | 87 | थॉमसन रॉयटर्स |
परिवार | दौलत (अरब डॉलर में) | कंपनी |
अंबानी परिवार | 90.5 | रिलायंस इंडस्ट्रीज |
चेरावानोंट परिवार | 42.6 | चारोन पोकफंड ग्रुप |
हर्टानो परिवार | 42.2 | हर्टानो ग्रुप |
मिस्त्री परिवार | 37.5 | शापूरजी पालोनजी ग्रुप |
कोक परिवार | 35.6 | सन हंग काई प्रॉपर्टीज |
त्साई परिवार | 30.9 | कैथे -क्यूबॉन फाइनेंशियल |
जिंदल परिवार | 28.1 | जिंदल ग्रुप |
यूविद्या परिवार | 25.7 | रेड बुल |
बिरला परिवार | 23 | बिरला समूह |
ली परिवार | 22.7 | सैमसंग |
Latest Stories

सोने ने छुआ नया शिखर! फेड पॉलिसी और ट्रंप की नीतियों ने बढ़ाया दाम, कीमतें 88700 रुपये के पार

ट्रंप की धमकी हुई कारगर, पुतिन युद्ध विराम को तैयार; लेकिन शर्तों पर होगी बात

ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन को दी धमकी, कहा- व्हिस्की पर से नहीं हटा टैक्स… तो वाइन पर लगा देंगे 200% का टैरिफ
